अभिलेख

बॉलीवुडः कास्टिंग काउच से रेप तक, कई चेहरे

शाइना आहुजा का उनकी नौकरानी के साथ रेप केस हर और चर्चा का विषय बन चुका है। यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड हस्ती पर बलात्कार का आरोप लगा है। पहले भी कई बार कास्टिंग काउच, पैसे और काम का लालच दे या फिर मजबूरी का फायदा उठाते हुए बॉलीवुड के नवाबों ने लड़कियों का फायदा उठाया है।

हालांकि ये बात अलग है कि जितने मामले सामने आए उससे कहीं ज्यादा मामले कई कारणों के चलते सामने नहीं आ पाए। कई बार हस्तियों के दबाव के चलते बाहर ही नहीं आए, कितने ऐसे मामले हैं जिनमें लड़कियों ने डरकर अपनी इज्जत बचाने के सवाल पर मुंह ही नहीं खोला और अपमान का दर्द पी लिया।

शाइनी आहुजा का केस थोड़ा अलग है, आमतौर पर जब कोई स्टार बलात्कार या ऐसे किसी आरोप में फंसता है तो वह सरासर आरोपों से इंकार कर देता है। शाइनी ने ऐसा नहीं किया, पहले बलात्कार करने की बात स्वीकारी और बाद में होश आने पर यह कहने लगे कि उन्होंने रजामंदी से सेक्स किया..

मधुर भंडारकर का केस भी कुछ ऐसा ही था। हां इस बार शिकार हुई थी फिल्मी दुनिया में करियर बनाने आई एक लड़की। प्रीति नाम की इस लड़की ने आरोप लगाया कि मधुर ने फिल्मों में काम देने की बात पर उससे कई बार बलात्कार किया।

ऐसा ही कुछ आरोप महिमा चौधरी ने भी लगाया था, उनका कहना था कि वह जब बॉलीवुड में आई तो उसे भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।

कुछ ही दिनों पहले इस्माईल दरबार और उनके टीवी शो की एक प्रतियोगी के बीच भी इसी तरह की खबरें आई थी। खबर तो यहां तक थी कि वह लड़की ने कथित रूप से इस्माइल के बच्चे की मां बनने के बाद जान देने की कोशिश की थी।

शाइनी के केस से मिलता जुलता केस पूजा बेदी का है। अभिनेत्री पूजा बेदी और उनके बॉयफ्रेंड आदित्य पंचौली के बीच दूरियां तब आई थी जब पूजा की अनुपस्थिती में आदित्य पंचौली ने नौकरानी के साथ बलात्कार की कोशिश की थी और नौकरानी ने इसकी शिकायत पूजा से की थी।

सोनू निगम ने फिल्म पत्रकार सुभाष झा पर अश्लील एसएमएस भेजने और समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

टीवी स्टार अमन वर्मा पर भी कॉस्टिंग काउच का आरोप लग चुका है। इसी के बाद अमन वर्मा और टेलिविजन क्वीन एकता कपूर के बीच दरार पड़ गई थी।

निर्देशक एन. चंद्रा पर उनकी मॉडल ने बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि चंद्रा और उनके सेक्रेटरी ने नशे की हालत में उनसे जबरदस्ती का प्रयास किया।

बदतमीजी सिर्फ भोली भाली लड़कियों या नौसिखियों के साथ नहीं होती, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा टीवी स्टार रोहित राय की बदतमिजी का शिकार हुई थी। विदेश में एक स्वीमिंग पूल में रोहित ने दीया को काटी थी।

शक्तिकपूर का कास्टिंग काउच वीडियो, .. शक्ति कपूर का कास्टिंग काउच इसी कड़ी में दरिंदगी का एक और उदाहरण था। हालांकि इस मामले में एक न्यूज चैनल ने बॉलीवुड के अंदर की सडांध उजागर करने के लिए बकायदा स्ट्रिंग आपरेशन किया था। जिसमें शक्ति कपूर उस चैनल की रिपोर्टर से फिल्म में काम दिलाने के नाम पर अपने साथ सोने के लिए कहा था।

आगे पढ़ें के आगे यहाँ

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश…

मोहाली. मोहाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-56 से सटे फेज-6 स्थित एक मकान पर रेड कर सेक्स रैकेट पकड़ा। पुलिस ने मुख्य सरगना सहित पांच लड़कियों को गिरफ्तार किया। रेड के दौरान पुलिस के हत्थे दो ग्राहक भी लगे। जबकि इस अड्डे को चलाने वाली औरत का सेक्टर-56 निवासी एक साथी फरार है। फेज-6 के जिस मकान में रैकेट चलाया जा रहा था, वह मकान 15 दिन पूर्व ही किराये पर लिया गया था। डीएसपी सिटी-2 स्वर्ण दीप सिंह ने बताया कि पुलिस को फेज-6 के एक मकान में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। मंगलवार को एक पुलिस कर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर मकान में भेजा गया। उसके साथ सेक्स रैकेट चलाने वाली अमरजीत कौर से 1200 रुपए नाइट में सौदा तय हुआ। इसी के साथ ही पुलिस ने मकान पर रेड कर दी। पकड़ जाने वालों में एक लड़की मलेर कोटला, दो अमृतसर और दो दिल्ली की रहने वाली हैं। साथ ही पकड़े गए दो ग्राहकों में उत्तरांचल और दूसरा मोहाली का रहने वाला है। जबकि सेक्स रैकेट की मुख्य सरगना बटाला की है। यहां से लड़कियों को 1500 से लेकर 3000 रुपए तक नाइट के लिए भेजा जाता था। फेज-1 थाना पुलिस ने सभी के इम्मोरल ट्रैफिकिंग का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। लालडू में भी रेडपुलिस ने सोमवार रात अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर राज होटल में देह व्यापार के आरोप में पांच जोड़ों सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन लड़कियां दिल्ली व आसपास के इलाके से हैं, और एक- चंडीगढ़ व एक अंबाला से है। आरोपियों में दलाल भी शामिल है जबकि होटल मालिक राज राणा मौके से फरार हो गया। डीएसपी जतिंदर खैरा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई कुलदीप चंद ने रात करीब 10 बजे होटल में छापा मारा। वहां पांच जोड़े आपत्तिजनक हालत में अलग-अलग कमरों में मिले। इनकी होटल के रजिस्टर में एंट्री भी नहीं थी। यह धंधा होटल मालिक राज राणा और अंबाला निवासी दलाल सुखविंदर सिंह चला रहे थे। पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि वे इस धंधे करीब दो साल से हैं और कुछ महीने से दलाल सुखविंदर के संपर्क में थीं। होटल मालिक इस धंधे के लिए हर लड़की से 350 रुपए वसूल करता था जबकि बाकी पैसे दलाल व लड़कियों में बांट ली जाती थी। छापे के दौरान पंचकूला की एक प्राइवेट मानवाधिकार एसोसिएशन के नुमाइंदे रुपेश टांगरी को बतौर गवाह साथ रखा गया था। सभी के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन्हें मंगलवार को डेराबस्सी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी को एक दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया।मसाज पार्लर कर्मियों को मिली जमानतपंचकूला. सेक्टर-5 में मसाज पार्लर की चार महिला व एक पुरुष कर्मी को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने पांचों को जमानत पर रिहा कर दिया। मसाज पार्लर मालकिन व मैनेजर फरार हैं। गौरतलब है कि सोमवार शाम पुलिस ने पार्लर से पांचों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग का मामला दर्ज किया था।

आगे पढ़ें के आगे यहाँ

मुक्तक : आचार्य संजीव ‘सलिल’

सर को कलम कर लें भले, सरकश रहें हम.

सजदा वहीं करेंगे, जहाँ आँख भी हो नम.

उलझे रहो तुम घुंघरुओं, में सुनते रहो छम.

हमको है ये मालूम,’सलिल’कम नहीं हैं गम.